बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
প্রসঙ্গত, নীতিশ কুমার মুখ্যমন্ত্রীর আসনে পুনরায় যে বসতে চলেছেন, তার পুরো কৃতিত্বই প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির। বিহার নির্বাচনের আগে ডজনখানেক সভা করেছেন মোদি। আর যেখানে যেখানে প্রধানমন্ত্রী সভা করেছেন, সেখানে সেখানেই এনডিএ-র জয়জয়কার হয়েছে। ১৫ বছর শাসন করছেন নীতীশ কুমার। ভোটের ফলের নিরিখে আরও একবার পাটনার মসনদে নীতীশের বসা পাকা। আর নীতীশকে টানলেন নরেন্দ্র মোদিই।बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है।@BJP4Bihar के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020
बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2020